Home » Uncategorized » नौगढ़ स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पांचवें बैच का समापन शुक्रवार को किया गया

नौगढ़ स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पांचवें बैच का समापन शुक्रवार को किया गया

नौगढ़ स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पांचवें बैच का समापन शुक्रवार को किया गया। शासन के निर्देश पर शिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन विगत एक माह से चल रहा था।जिसके अंतर्गत भाषा एवं गणित का प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गया। प्रशिक्षण के पांचवें और आखिरी बैंच के समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। प्रशिक्षण को भविष्य की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण कदम मानते हुए कहा कि अभी तक प्राथमिक विद्यालयों में परिषद की किताबें चलती थी।

 

परन्तु इस वर्ष से एनसीईआरटी की पुस्तकें कक्षा 1 से 3 तक में चलेंगी। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरे भारत में एक पाठ्यक्रम को लागू करना है। आने वाले समय में अन्य कक्षाओं के लिए भी एनसीईआरटी की किताबें चरणबद्ध तरीकों से लागू किए जाएंगे। जिसका सकारात्मक परिणाम हमें आने वाले समय में देखने को मिलेगा| हमारे भी बच्चे अब सीबीएसई बोर्ड में पढ़ने वाले बच्चों से आसानी से प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे। एआरपी संजीव सिंह ने प्रशिक्षण को शिक्षकों एवं बच्चों के लिए लाभदायक होगा ऐसा विश्वास व्यक्त किया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को निपुण प्लस एप डाउनलोड कराया एवं प्रतिदिन पांच बच्चों का असेसमेंट करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एआरपी अशोक कुमार, संदर्भदाता अवनीश श्रीवास्तव एवं ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सुशील सिंह शिक्षक महेंद्र मनीषा शोभा केसरी आदि उपस्थित थे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *