Home » liveup » 59 लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीन, 10 लाभार्थियों को निःशुल्क दोना मेकिंग मशीन का वितरण हुआ

59 लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीन, 10 लाभार्थियों को निःशुल्क दोना मेकिंग मशीन का वितरण हुआ

59 लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीन, 10 लाभार्थियों को निःशुल्क दोना मेकिंग मशीन का वितरण हुआ

 

वाराणसी। ऊ०प्र० माटीकला बोर्ड/ऊ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक दिवसीय माटीकला जागरूकता एवं माटीकला टूलकिट योजनांतर्गत निःशुल्क विद्युत चालित चाक, पगमिल मशीन एवं निःशुल्क मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन वितरण कार्यक्रम शनिवार को पूनम मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पूनम मौर्या द्वारा माटीकला के 59 लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीन, 10 लाभार्थियों को निःशुल्क दोना मेकिंग मशीन का वितरण किया गया। साथ ही खादी ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजनांतर्गत अपने ग्राम पंचायत में खादी ग्रामोद्योग की अधिकाधिक इकाइयां स्थापित कराने पर प्रत्येक विकासखंड के 2-2 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद पटेल सदस्य जिला पंचायत, अभिषेक प्रियदर्शी उपायुक्त उद्योग, यू पी सिंह, जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, विनोद कुमार सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर, राजेश सिंह, ग्रामोद्योग अधिकारी भदोही, संजय प्रधान सहायक, पवन वरिष्ठ सहायक, अमन जायसवाल वरिष्ठ सहायक एवं अन्य कर्मचारी, अधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *