◆धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और आपराधिक विश्वासघात करते हुए बैंक को नकली आभूषण ‘खोटा सोना’ थमाकर लोन हासिल करने वाले जालसाजों में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना ज्ञानपुर पर आवेदक यूनियन बैंक आफ इण्डिया ज्ञानपुर जनपद भदोही में शाखा प्रबन्धक द्वारा सूचित किया गया कि शाखा में माह सितम्बर 2023 से माह मार्च 2024 के बीच मे गोल्ड लोन हुए थे जिसमे तीन गोल्ड लोन के लोन धारक जिनका नाम (1) राजेन्द्र गौतम पुत्र श्रीपत निवासी पाली जनपद भदोही (2) रवि कुमार पुत्र रामलखन निवासी पुरेटीका थाना गोपीगंज जनपद भदोही (3) नूर आलम पुत्र मो० रफीक निवासी पुरानी बाजार थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही लोन में रखे गये स्वर्ण आभूषणों की जब बैंक द्वारा दुबारा जांच दिनांक 12.11.2024 को की गयी, सभी आभूषण नकली पाये गये जबकि इन आभूषणों को लोन होने के समय जांच बैंक द्वारा स्वकृत स्वर्णकार भावना आरनामेन्ट दुर्गा जी की गली गोपीगंज के प्रोपराइटर राजू सेठ ने किया था अतः राजू सेठ एंव लोन लेने वाले उक्त सभी ने षडयंत्र करके नकली आभूषण बैंक मे रख कर लोन धोखे से लिया और बैंक की धनराशी का दुरुपयोग किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 222/25 धारा 319(2)/318(4)/316(2)/61(2)/316(5) बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।

श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में हो रहे अपराधों में त्वरित कार्यवाही एवं पंजीकृत अभियोगों से सम्बंधित वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक-26.04.2026 को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और आपराधिक विश्वासघात करते हुए बैंक को नकली आभूषण ‘खोटा सोना’ थमाकर लोन हासिल करने की जालसाजी के संबंध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 222/25 धारा 319(2)/318(4)/316(2)/61(2)/316(5) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त राजू सेठ पुत्र स्व० बसन्तलाल सेठ निवासी ग्राम पूरेरजई थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 41 वर्ष को सिंहपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान सम्बंधित मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-
राजू सेठ पुत्र स्व० बसन्तलाल सेठ निवासी ग्राम पूरेरजई थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 41 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
उ0नि0 दिनेश कुमार, का0 राहुल गौड़ थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही।








Users Today : 5
Users Yesterday : 148