Home » liveup » यूपी का विकास देश के अन्य प्रदेशों के लिए बना प्रेरणा का स्त्रोत : वी नारायणन

यूपी का विकास देश के अन्य प्रदेशों के लिए बना प्रेरणा का स्त्रोत : वी नारायणन

यूपी का विकास देश के अन्य प्रदेशों के लिए बना प्रेरणा का स्त्रोत : वी नारायणन
कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)के अध्यक्ष वी. नारायणन ने प्रदेश के विकास कार्यों और स्पेस प्रोग्राम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की और यूपी की प्रगति पर बात की। उन्होंने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो विकास हो रहा है,

 

वह अन्य प्रदेशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास के लिए कई योजनाओं और पहलों की शुरुआत की, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश आज कई क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में जो परिवर्तन हुआ है, वह सिर्फ राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को एक नई दिशा दी है। इसके अलावा इसरो के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को भी विशेष रूप से सराहा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा देश को अंतरिक्ष कार्यक्रम में नए आयामों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत ने स्पेस टेक्नोलॉजी में कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं और आज देश अंतरिक्ष में अपने स्थान को और भी मजबूत बना रहा है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *