नौगढ़ के शिक्षकों ने विधायक कैलाश आचार्य को दी होली की शुभकामनाएं, समस्याओं से कराया अवगत
नौगढ़ क्षेत्र के शिक्षकों ने चकिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कैलाश आचार्य से मुलाकात कर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें अंगवस्त्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान शिक्षकों ने क्षेत्र की कुछ प्रमुख शैक्षिक समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। शिक्षकों ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल लक्ष्मणपुर में हैंडपंप से गंदा पानी निकलने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय गोला बाद में बाउंड्री व गेट न होने के कारण विद्यालय परिसर में आवारा पशुओं के आने का खतरा बना रहता है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को परेशानी होती है।
विधायक कैलाश आचार्य ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया तथा सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अजय सिंह सपना, विवेक सोमवंशी, राजन सिंह, प्रशांत गुप्ता, अरुण सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 0